फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सरकार के खिलाफ गुस्सा, निकाय चुनाव में भुगतेगी बीजेपीः अखिलेश

Wed, 15 Nov 2017 08:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फ़िरोज़ाबाद में जसराना के गांव फरीदा में पूर्व विधायक बलवीर सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी का गुस्सा पूरे देश में दिख रहा है। गुजरात चुनाव में बीजेपी को अपनी हार दिखाई दे रही है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के बड़े-बड़े नेता बार-बार गुजरात जाने को मजबूर हैं। 

गुजरात में हार देख कर ही केंद्र सरकार जीएसटी में फेरबदल करने को मजबूर हुई है। यूपी में लोगों के मन में वर्तमान सरकार के प्रति गुस्सा है। इसका नतीजा निकाय चुनाव में देखने को मिलेगा। सपा अध्यक्ष बोले यूपी के निकाय चुनाव में बीजेपी की हार तय है और सपा जीत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात में प्रचार पर चुप्पी

अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
हालांकि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते गुजरात में चुनाव प्रचार को लेकर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री चुप्पी साधे रहे। मीडिया ने जब उनसे पूछा कि गुजरात चुनाव में अकेले राहुल गांधी विपक्ष का मोर्चा संभाले हैं तो बोले हम भी जाएंगे। वहीं अयोध्या मसले को लेकर कहा कि ये मामला सुप्रीम कोर्ट पर छोड़ देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें