फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनावः सपा में घमासान, अखिलेश ने आगरा के लिए भेजे 5 नाम

Fri, 03 Nov 2017 07:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अखिलेश यादव
विज्ञापन
आगरा में सपा के अंदर पार्षद प्रत्याशी घोषित करने को लेकर घमासान मचा हुआ है। स्थिति यह है कि स्थानीय गुटबाजी के चलते पांच प्रत्याशियों के नामों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हस्तक्षेप करना पड़ा है। 
विज्ञापन


इससे विरोधियों को करारी शिकस्त मिली है। प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा संस्तुति किए गए नामों की सूची जिले के नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी दिलीप यादव को भेज दी है। आज सभी प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुसार वार्ड 38 गैलाना से विकलेश यादव पत्नी मुकेश यादव, वार्ड 41 आजमपाड़ा से मुनव्वर खान पुत्र हाजी नन्ने खान, वार्ड 28 से अमीरन बानो पत्नी शफी, वार्ड 91 से जुबी पुत्री अवंतर अली और वार्ड 53 से अदीबा बेगम को टिकट दिए जाने के लिए निर्देशित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि वार्ड 38 से नगर निगम सपा पार्षद दल के नेता मुकेश यादव पार्षद थे। इनके अलावा कई और सीटों पर टिकट को लेकर समिति सदस्यों में एक राय नहीं बन पा रही है। इसके चलते अब तक सपा प्रत्याशियों की सूची फाइनल नहीं हो पा रही। 

हालांकि मेयर पद के लिए पार्टी ने अपना प्रत्याशी भाजपा और कांग्रेस से पहले घोषित कर दिया है। इधर, जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव का कहना है कि शुक्रवार को सभी वार्ड प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें