फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विस पयर्टकों पर हमलाः पुलिस ने तीसरी बार बढ़ाईं धाराएं, जांच अधिकारी भी बदला

Thu, 02 Nov 2017 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहपुर सीकरी (आगरा)
विज्ञापन
पर्यटकों पर हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन
आगरा के फतेहपुर सीकरी में स्विस पर्यटक युगल पर हमले के मामले में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर संगीन धाराएं बढ़ा दी गई हैं। पुलिस ने इस मामले में तीसरी बार धाराएं बढ़ाई हैं। शुरू में इस घटना को बेहद हलके में लेते हुए एनसीआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


बता दें कि स्विस पर्यटक जोड़े में से क्वैंटिन क्लार्क का दिल्ली के अपोलो हा‌स्पिटल इलाज चल रहा है। वहीं महिला पर्यटक मैरी ड्राज को उपचार के बाद 25 अक्टूबर को डिस्चार्ज किया गया है । 

22 अक्टूबर को फतेहपुरसीकरी में पर्यटकों पर हमला किया गया था।  सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पर प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया जहां से अपोलो अस्पताल चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजी के जानकार दरोगा को सौंपी जांच

डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
पहले मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पत्थर से हमले की धारा बढ़ाई गई थी। इसके बाद अंग-भंग की धारा लगाई गई। अब सिर की हड्डी में फ्रैक्चर के चलते गंभीर रूप से हमले की धारा 308 लगाई गई है। अभी भी क्लार्क एक कान से सुन नहीं पा रहे हैं।

वहीं पुलिस ने इस मामले का जांच अधिकारी बदल दिया है। अब जांच दरोगा लालता प्रसाद को दी गई है। वह अंग्रेजी के अच्छे जानकार हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच इसीलिए बदली गई है ताकि स्विस पर्यटकों से बातचीत में कोई दिक्कत न हो। पुलिस उनकी बात समझ पाए और वे पुलिस की। इस घटना के पांचों आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें