फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को आगरा लाया जाएगा पार्थिव शरीर, अखिलेश यादव ने ट्वीटर पर लिखा- कारवां गुजर गया

Fri, 20 Jul 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कवि गोपालदास ‘नीरज’ का पार्थिव शरीर शुक्रवार को दिल्ली स्थित एम्स में ही रखा जाएगा। वहां तमाम औपचारिकताएं पूरी की जानी है। नीरज की बेटी डॉ. कुंदनिका शर्मा ने बताया कि पार्थिव शरीर को शनिवार सुबह आगरा ले जाया जाएगा, यहां सुबह आठ बजे से चार घंटे रखा जाएगा ताकि लोग अंतिम दर्शन कर सकें। 
विज्ञापन


इसके बाद अलीगढ़ ले जाया जाएगा। पापा पहले ही अलीगढ़ के एक निजी मेडिकल कॉलेज को देहदान कर चुके थे। पार्थिव शरीर कॉलेज को सौंप दिया जाएगा। इससे पहले अलीगढ़ स्थित आवास पर ले जाया जाएगा।

कारवां गुजर गया...
पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कवि  गोपालदास ‘नरीज’ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन


उन्होंने ट्विटर पर नीरज जी के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘महान कवि गोपालदास ‘नीरज’ जी के महाप्रयाण पर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि। उनके अमर गीत हमेशा-हमेशा हमारी स्मृतियों में गूंजते रहेंगे...कारवां गुजर गया...’।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें