आगरा के होटल रेडिशन ब्लू में चल रही समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाप्त हो गई। इसके बाद आयोजित प्रेसवार्ता में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। वहीं पहली बार अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव को लेकर नरम दिखाई दिए।
समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा की योगी सरकार में किसानों की कर्जमाफी को धोखा बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनाव से पहले किसानों का पूरा कर्ज माफ करने का वादा किया था। चुनाव बाद ही उनके बोल बदल गए और उसमें शर्त लगा दी।
अखिलेश बोले कि जीएसटी से कारोबारी परेशान है। ये सरकार जांच कराने के अलावा कुछ नहीं कर रही है। यूपी का विकास रूक है और ये लोग केवल जांच कराने में लगे हैं। एक्सप्रेसवे की जांच में अभी तक कुछ नहीं निकला। ये लोग 5 साल सिर्फ जांच ही करेंगे और कुछ नहीं।
चाचा शिवपाल ने दिया आशीर्वाद
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी परिवार में शुरू हुई रार के बाद अखिलेश यादव पहली बार अपने चाचा शिवपाल यादव के प्रति नरम दिखाई दिए। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि मेरी चाचा शिवपाल से बात हुई है।
राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए उन्होंने आशीर्वाद दिया है। वहीं अधिवेशन में मुलायम सिंह यादव के आने पर बोले नेताजी को अधिवेशन में बुलाया है। मैं खुद उन्हें निमंत्रण देकर आया हूं।
बसपा से गठबंधन नहीं, कांग्रेस से दोस्ती मजबूत
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
चुनावी तैयारियों को लेकर अखिलेश यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी यूपी में निकाय चुनाव अकेले दम पर और अपने सिम्बल पर लड़ेगी। बसपा से गठबंधन की बात उन्होंने नकार दी और कहा कि इसका कोई इरादा नहीं। हां कांग्रेस से दोस्ती मजबूत है।