फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश और जयंत आज मथुरा में: मांट क्षेत्र में करेंगे जनसभा, वृंदावन में जनसंपर्क कर मांगेंगे वोट

Sat, 05 Feb 2022 11:17 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में सभी राजनीतिक दलों के दिग्गजों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। इसी कड़ी में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी शनिवार को सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए मथुरा आ रहे हैं।  
विज्ञापन
अखिलेश यादव और जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी आज मथुरा आ रहे हैं। सपा-रालोद गठबंधन के दोनों प्रमुख नेता मांट और मथुरा विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। इसे लेकर सपा और रालोद कार्यकर्ताओं में उत्साह है। 

विज्ञापन


अखिलेश और जयंत पहले मांट विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी संजय लाठर के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके बाद अखिलेश यादव मथुरा के प्रत्याशी देवेंद्र अग्रवाल के लिए समर्थन में वृंदावन आएंगे। इसके अलावा जयंत चौधरी सौंख में गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में गठबंधन के प्रत्याशी प्रीतम सिंह के समर्थन में जनसभा संबोधित करेंगे। 

मथुरा की पांच विधानसभा सीटों पर गठबंधन से सपा ने दो और रालोद ने तीन प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। मथुरा से सपा प्रत्याशी देवेंद्र अग्रवाल और मांट से संजय लाठर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं गोवर्धन से प्रीतम सिंह, बलदेव से बबीता देवी और छाता से तेजपाल सिंह रालोद के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें