फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश को कानून व्यवस्था पर बोलने का हक नहीं, सपा सरकार में हुई थी 11 सौ पुलिस कर्मियों की हत्या

Tue, 10 Jul 2018 10:30 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
Swami prasad maurya
विज्ञापन

श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव द्वारा उठाए गए सवाल को लेकर हमला बोल दिया। कहा कि जिस सरकार में अपराधियों का बोलबाला रहता था, उन्हें कानून व्यवस्था पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। अखिलेश यादव भूल गए हैं कि उनके शासनकाल में 1100 पुलिस कर्मियों की मौत हुई है। 

विज्ञापन

     
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मंगलवार को मथुरा में श्रम विभाग के कार्यक्रम में भाग लेने आए कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश शासन में लूट, हत्या, डकैती, बलात्कार की घटनाएं आम हो गई थीं। प्रदेश में गुंडाराज था। आज उस सरकार के मुखिया को कानून व्यवस्था की याद आ रही है। बागपत जेल में माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह गंभीर मामला है। इससे अनेक प्रश्न पैदा हो रहे हैं। पिस्टल जेल में कैसे पहुंची। सरकार इसे लेकर बेहद गंभीर है।      
 
उन्होंने बताया कि निर्माण श्रमिकों को राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कर रही है। इसमें श्रमिक परिवार को बीमा, स्वास्थ्य, शिक्षा, बेटियों की शादी सहित बच्चों के जन्म पर अनुदान देना शामिल है। अब सरकार निर्माण श्रमिकों की श्रेणी से बाहर अन्य श्रमिकों को भी लाभान्वित करने के लिए बोर्ड का गठन करने जा रही है। इसे जल्द ही ढकेल, मोची आदि मजदूर इससे लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें