फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड को लेकर डीआईजी का बड़ा बयान, जेल में ऐसे हुआ मर्डर

Tue, 10 Jul 2018 10:56 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड को लेकर डीआईजी जेल का एक बड़ा बयान सामने आया है। जांच के लिए बागपत जेल पहुंचे आगरा के डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी ने बताया कि मुन्ना को उसी की पिस्टल से मारा गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मुन्ना बजरंगी के पास ही पिस्टल थी। सुनील राठी को देखते ही उसने पिस्टल तान दी। इसके बाद सुनील राठी ने चतुराई दिखाते हुए मुन्ना से पिस्टल छीन ली और फिर उसने मुन्ना बजरंगी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। पुलिस के आलाधिकारियों ने पिस्टल को बरामद कर लिया गया है।

बता दें कि डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी इस समय मौका ए वारदात पर मौजूद हैं।

जानिए पूरा मामला
उत्तर प्रदेश की बागपत जिला जेल में सोमवार को अंडरवर्ल्ड डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद जेल प्रशासन से लेकर लखनऊ तक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। मुन्ना बजरंगी की हत्या के पीछे वेस्ट यूपी और उत्तराखंड में सक्रिय सुनील राठी गैंग का हाथ बताया जा रहा है। सुनील राठी यूपी के साथ उत्तराखंड में सक्रिय है। सुनील की मां राजबाला छपरौली से बसपा से चुनाव लड़ चुकी है। इस मामले में सीएम के आदेश के बाद जेलर उदय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर शिवाजी यादव, अरजिंदर सिंह (हेड वार्डन) और माधव कुमार (वार्डन) को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि, जेल परिसर के अंदर होने वाली ऐसी घटना एक गंभीर बात है। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ गहन जांच और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें