फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: ईदगाह में अमीन के साथ पुरातत्व अफसरों को भी भेजा जाए, अदालत में हिंदू महासभा ने दिया प्रार्थना पत्र

Wed, 04 Jan 2023 06:00 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ईदगाह के अमीन निरीक्षण को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें मांग की गई है कि जब भी अमीन निरीक्षण हो, उस दौरान वहां पुरातत्व अफसर भी मौजूद रहें, जिससे साक्ष्य सामने आ सकें। 
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायालय मथुरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईदगाह के अमीन निरीक्षण के केस में मामला 20 जनवरी तक टलने के बाद अखिल भारत हिंदू महासभा ने सिविल जज सीनियर डिवीजन सोनिका वर्मा की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर अमीन के साथ पुरातत्व अधिकारियों को भी भेजने की मांग की है। महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि इससे उन साक्ष्यों के बारे में पता लग सकेगा, जिन्हें मुस्लिम पक्ष की ओर से छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। अदालत ने उनके प्रार्थना पत्र पर अगली सुनवाई के लिए 20 जनवरी की तारीख तय की है।

विज्ञापन


सिविल जज सीनियर डिवीजन तृतीय की अदालत ने आठ दिसंबर को हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता के दावे को दर्ज कर अमीन रिपोर्ट के आदेश किए हैं। इसका मुस्लिम पक्ष ने विरोध किया। ईदगाह कमेटी के सचिव के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने अमीन निरीक्षण को 20 जनवरी तक टालते हुए प्रार्थना पत्र का निस्तारण भी 20 जनवरी को ही करने के आदेश किए। 

इसी अदालत में महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि ईदगाह में प्राचीन मंदिर के पत्थर, पौराणिक शिलालेख, कलाकृतियां लगी हैं। ये उलटकर लगा दिए हैं। जब भी अमीन निरीक्षण हो उनके साथ पुरातत्व विभाग के अधिकारी भी अवश्य जाने चाहिए ताकि इन सबके संबंध में जानकारी हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिशिर के केस में हुई सुनवाई

शिशिर चतुर्वेदी के वाद में जिला जज राजीव भारती की अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई। शिशिर चतुर्वेदी ने अपने वाद को सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वितीय की अदालत से सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में स्थानांतरण करने के संबंध में जिला जज की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है। उनके अधिवक्ता गोपाल खंडेलवाल ने बताया कि अदालत में हमने व प्रतिवादीगण ने अपना पक्ष रखा है। अदालत द्वारा इस संबंध में निर्णय दिया जाएगा।

मनीष यादव के केस में होगी सुनवाई

मनीष यादव के मामले में सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में बुधवार को सुनवाई होगी। अदालत में उनके मामले में 7/11 पर बहस चल रही है। मनीष ने बताया कि एक ही जैसे मामले में एक तरफ एक अदालत ने अमीन रिपोर्ट का आदेश कर दिया है तो दूसरी ओर उनके मामले में इस पर बहस ही की जा रही है। वह भी अदालत से मांग करेंगे कि इस मामले में अमीन रिपोर्ट के आदेश किए जाएं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें