उसने बताया था कि वह 15 दिन पहले वैष्णो देवी दर्शन करके आया है। गांव में मकान बनने पर वह घर आएगा। अभी कोहरा और सर्दी अधिक है। इस कारण नहीं आ सकेगा। एक जनवरी को उसका शुभकामना मैसेज नहीं आया। फोन मिलाया तो स्विच आफ आया। दो जनवरी को पुलिस ने फोन करके उसके साथ हादसे की जानकारी दी।
मृतक की बहन अनीता का कहना है कि भाई के साथ हादसे की आशंका कम है। उसके साथ कोई घटना हुई है। उन्होंने पुलिस आयुक्त सहित अन्य पुलिस अधिकारियों से जांच की मांग की। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही का कहना है कि हादसे का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि जांच की जा रही है। काल डिटेल खंगाली जाएगी। सभी बिंदुओं पर विवेचना की जाएगी।
परिजनों के सवाल
- बल्लभगढ़ से सीधी बस भिंड आती है। फिर क्यों आगरा आएगा? किस वाहन में सवार हुआ था?
- टूटी हुई चेन मिल गई, जबकि पर्स, मोबाइल, बैग कहां है? गौरव घर कभी बिना बैग के नहीं आता था।
- गौरव किसी गैंग की लूट का शिकार तो नहीं हुआ? उसके पास से सामान लूट गया होगा। पुलिस जांच करे।
- आगरा आया भी तो हाईवे पर उतरने का कोई मतलब नजर नहीं आता है?
क्या कर रही पुलिस
- पुलिस गौरव के मोबाइल की काल डिटेल खंगाल रही है।
- मथुरा स्थित टोल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखेगी।
- गौरव के परिजन और परिचितों से पूछताछ की जाएगी।
चार भाई और बहन
परिजन ने बताया कि गौरव की शादी नहीं हुई थी। वह तीन भाई में मझला था। बड़े भाई धर्मेंद्र गुजरात में पेंट करने की ठेकेदारी का काम करते हैं। तीसरे नंबर के भाई सौरभ सूरत में काम करता है। बहन अनीता है। उनकी शादी हो चुकी है।
कहां चला गया गौरव का सामान
पुलिस यह पता कर रही है कि गौरव का मोबाइल, पर्स और बैग कहां चला गया। परिजन के मुताबिक, मोबाइल पर उससे बात हुई थी। वह बैग लेकर घर आता था। पर्स भी रखता था। पुलिस यह पता कर रही है कि आखिर यह सामान कहां गया?