कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा होगी। आयोजन को लेकर सुरक्षा, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद एत्मादपुर के मॉडल स्कूल मैदान में रविवार को विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
">http://
बसपा के आगरा के मुख्य मंडल प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि एत्मादपुर के मॉडल स्कूल मैदान में रविवार को 12 बजे से विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन एत्मादपुर ही नहीं, बल्कि पूरे आगरा मंडल के लिए ऐतिहासिक होगा। आकाश आनंद के विचारों को सुनने के लिए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बसपा नेता सर्वेश बघेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम दिन-रात जुटी रही। सर्वेश बघेल ने गांव-गांव जाकर लोगों को सम्मेलन में आने का न्योता दिया। 22 नवंबर का दिन एत्मादपुर के कार्यकर्ताओं के लिए यादगार होगा। बसपा नेता सर्वेश बघेल, पूर्व एमएलसी प्रताप सिंह बघेल, कोऑर्डिनेटर विमल वर्मा, जिला अध्यक्ष मनीष कमल, हेमेंद्र कुमार,रतन दीप सिंह,संतोष आनंद,ओपी बघेल,सुनील भंडारी,यतेंद्र अरुण,पार्षद बृज मोहन,पिंकी फौजी, केशव दत्त निमेष, सुमित सेन सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।
सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जो मंच, पेयजल और अनुशासन की जिम्मेदारी संभालेंगी। वही पार्किंग व्यवस्था के लिए हाइवे व बरहन रोड़ पर पार्किंग बनाई गई है।