फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रयागराज में अजयराज पिता संग सम्मानित

विज्ञापन
प्रयागराज में अजयराज और उसके पिता वीरभान का हुआ सम्मान
विज्ञापन
मगरमच्छ से भिड़ कर बचाई थी पिता की जान, मिला था प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
विज्ञापन

बाह। मगरमच्छ के हमले में जान बचा कर झरनापुरा के अजयराज ने वीरभान सिंह को नया जीवन एवं पहचान दी है। प्रयागराज में अजयराज के साथ सम्मानित हुए वीरभान सिंह ने कहा कि उन्हें बेटे पर गर्व है। वहीं सम्मानित करने वाले खुशबू निषाद के पिता नंदलाल निषाद नंदा ने अजयराज को गोदी में उठा लिया और बोले कि सच्चे अर्थो में ऐसे बालक देश की असली ताकत हैं। चंबल के टीले पर बसे बासौनी के झरनापुरा गांव के 9 साल के अजयराज ने शौर्य का परिचय देते हुए 25 जुलाई को मगरमच्छ के जबड़े में जकड़े अपने पिता वीरभान सिंह की जान बचाई थी। 26 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अजयराज को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया था। मंगलवार को प्रयागराज में अजयराज और उसके पिता को सम्मानित किया गया। नंदलाल निषाद नंदा ने अपने घर पर दोनों का सम्मान किया। अजयराज के रौंगटे खड़े कर देने वाले साहस से प्रभावित होकर उन्होंने उसे अपनी गोदी में उठा लिया। अजयराज की वीरता को नमन करते हुए कहा कि सच्चे अर्थो में ऐसे बालक देश की असली ताकत हैं। प्रयागराज की मेजा विधानसभा क्षेत्र में चंद्रप्रकाश बिंद के नेतृत्व में अजयराज और वीरभान सिंह का सम्मान किया गया और उन्होंने कहा कि अजयराज से देश भर के बच्चे प्रेरित होंगे। प्रयागराज में अजयराज के साथ सम्मान पाने वाले पिता वीरभान सिंह भावुक हो गये। उन्होंने कहा कि अजयराज ने उन्हें दूसरा जीवन दिया है। अब पहचान भी उसी के नाम से मिली है। बेटे पर गर्व है।
विज्ञापन

प्रयागराज में अजयराज और उसके पिता वीरभान का हुआ सम्मान

प्रयागराज में अजयराज और उसके पिता वीरभान का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें