जनता इंटर कॉलेज के एनएसएस के स्वयंसेवकों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली
फतेहाबाद। जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के तीसरे दिन गांव प्रतापपुरा में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. संजय कुमार की देखरेख में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन हुआ। छात्रों ने हम सब ने यह ठाना है, देश को स्वच्छ बनाना है आदि नारों, स्लोगन और पोस्टर आदि के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। बौद्धिक सत्र में काॅलेज प्रवक्ता उदयराज सिंह ने विद्यर्थियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति लापरवाही न बरतने की सलाह दी गई। इस माैके पर बिहारी जी मंदिर के संरक्षक आशाराम, काॅलेज स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।