फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु प्रदूषणः ताजनगरी में हालात फिर 'खतरनाक', कूड़ा व चमड़े की कतरनों ने किया कुछ ऐसा

Sun, 24 Nov 2019 02:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मास्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धुंध की चादर नवंबर के महीने में बढ़ती जा रही है। न्यूनतम तापमान में आई कमी और हवा की रफ्तार कम होने के कारण प्रदूषण स्तर में इजाफा होने लगा है।
विज्ञापन


शनिवार को आगरा की हवा की गुणवत्ता बताने वाले एयर क्वालिटी इंडेक्स 208 पर पहुंच गया जो खराब स्थिति में है। बेहद सूक्ष्म धूल कणों की मात्रा के साथ कार्बन मोनोऑक्साइड का स्तर कई गुना ज्यादा रहा। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी किए गए एयर क्वालिटी इंडेक्स में आगरा का सूचकांक 208 दर्ज किया गया। धुंध बढ़ने के साथ शहर में कूड़ा और चमड़े की कतरनें जलाए जाने की शिकायतें बढ़ी हैं। हाल ये है कि शहर में डलाव घरों में कूड़ा रात में जलाकर छोड़ दिया जा रहा है जो पूरी रात क्षेत्र के लोगों को परेशान कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की हवा में संजय प्लेस पर कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा अधिकतम 170 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक हो गई जो मानकों से 42 गुना से ज्यादा है। इसी तरह बेहद सूक्ष्म पीएम 2.5 कणों की मात्रा मानक से पांच गुना तक ज्यादा हो गए। धूल कणों का अधिकतम स्तर 327 तक जा पहुंचा। दोपहर में नाइट्रोजन डाइ ऑक्साइड की मात्रा भी तीन गुना तक रही। 

अगले चार दिन धुंध छाई रहेगी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले चार दिनों तक सुबह धुंध छाई रहेगी। सुबह के तापमान में एक डिग्री की गिरावट और हो सकती है। यह 12 डिग्री तक पहुंच सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान स्थिर रहने के आसार हैं। शाम को चार बजे के बाद धुंध बढ़ जाएगी। इससे शहर में धुंध की चादर छाए रहने का अनुमान है। 

ऐसे बिगड़ी शहर हवा
दिन    एक्यूआई
18 नवंबर    68
19 नवंबर    66
20 नवंबर    108
21 नवंबर    157
22 नवंबर    208
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें