फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में गया बेटा घर नहीं लौटा, पिता को दूसरे दिन मिली ऐसी सूचना कि परिवार में मचा कोहराम

Sun, 24 Nov 2019 01:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
थाना शाहगंज क्षेत्र के पथौली इलाके में एक युवक का शव रेलवे लाइन के पास मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भूपेंद्र के रूप में हुई बताते हैं युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था।
विज्ञापन


शाहगंज थाना क्षेत्र के पथौली निवासी उदयचंद का 21 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र घर से बरात में जाने के लिए बोलकर निकला था। रविवार सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर आगराफोर्ट कोटा रेलवे लाइन के नजदीक झाड़ियों में मिलने की सूचना परिवारीजनों को मिली। इसके बाद घर में कोहराम मच गया।

मौके पर पहुंचे परिजन और आक्रोशित लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को आगरा जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रख दिया और पूरे मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों ने आरोप लगाए कि युवक की हत्या की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगने की सूचना पर एसपी सिटी के साथ शाहगंज थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें