फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से ज्यादा जहरीली हो गई ताजनगरी की हवा, दमघोंटू धुंध में सांस लेना हुआ मुश्किल

Mon, 04 Nov 2019 10:53 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मास्क लगाए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इस सीजन में ताजनगरी की हवा रविवार को सबसे ज्यादा जहरीली रही। दिवाली पर पटाखे चलने के बाद भैया दूज पर एक्यूआई 231 रहा था, जबकि रविवार को यह 289 पर पहुंच गया। इससे लोगों को सांस लेने में आ रही दिक्कत और बढ़ गई। सुबह से ही आसमान में स्मॉग छाया रहा। दृश्यता 700 मीटर रही। आंखों में जलन महसूस की गई।
विज्ञापन


शनिवार रात को हवा की गति कुछ तेज थी। इससे राहत की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन रविवार को यह धीमी हो गई। दिन निकलते ही स्मॉग छा गया। दोपहर 11 से शाम के पांच बजे तक स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही।

ताजमहल पर विदेशी सैलानी दिवाली के बाद से ही मास्क लगाकर आ रहे हैं। अब देश के अन्य हिस्सों से आ रहे लोग भी बगैर मास्क के नहीं आ रहे। आगरा के बाशिंदे भी बाइक पर चलते समय मुंह पर रुमाल बांध रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्बन मोनोक्साइड 98 गुना ज्यादा 

रविवार को हवा में कार्बन मोनो आक्साइड की मात्रा मानक से 98 गुना ज्यादा रही। पर्टिकुलेटेड मैटर (पीएम-2.5) की अधिकतम मात्रा शनिवार को 341 थी, जोकि रविवार को 368 दर्ज की गई।  हवाएं नहीं चलने के कारण प्रदूषणकारी तत्वों में कमी नहीं आई। शाम को सात से नौ बजे के बीच भी स्मॉग छाया रहा।

सूर्योदय के साथ ताज नहीं देख पाए सैलानी

वीकेंड पर ताज देखने वाले विदेशी सैलानियों की संख्या बढ़ जाती है। रविवार को सनराइज देखने के लिए पहुंचे विदेशी सैलानियों को निराशा हुई। ताज पर धुंध छाई हुई थी। इस कारण सैलानी सूरज उगने के साथ ताज के दीदार नहीं कर सके। सुबह नौ बजे तक भी धुंध नहीं छंटी तो सैलानी निराश होकर लौट गए। फोटोग्राफी भी नहीं कर सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें