सोमवार को एक्यूआई 358 पर था और आगरा देश के प्रदूषित शहरों की सूची में 17 वें स्थान पर था, लेकिन मंगलवार को सूक्ष्म कणों के साथ कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा में जबरदस्त उछाल के साथ आगरा देश का सातवां प्रदूषित शहर हो गया। मंगलवार को सामान्य से सात गुना से ज्यादा धूल कणों के कारण सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
46 गुना ज्यादा हुआ कार्बन मोनो ऑक्साइड
मंगलवार को न केवल सूक्ष्मकण पीएम-2.5 बल्कि पीएम-10 कणों के साथ कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा कई गुना बढ़ गई। कार्बन मोनो ऑक्साइड सामान्य से 46 गुना ज्यादा हो गई तो वहीं धूल कण 440 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक पहुंच गए।
शहर में आईएसबीटी, ईदगाह, तहसील और पुरानी मंडी चौराहे पर पीएम-10 कणों की मात्रा सामान्य से 9 गुना तक रही। इन सभी जगहों पर पूरे दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स 450 के पार रहा। इन क्षेत्रों में निर्माण कार्यों में उड़ रही धूल के साथ वाहनों का जाम और उससे उत्सर्जन के कारण प्रदूषण स्तर में उछाल दर्ज किया गया।