फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी रुकवाने के लिए मां ने बुलाई पुलिस, फिर सामने आया यह 'सच'

Wed, 09 Dec 2020 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा जिले के अछनेरा के एक गांव में महिला ने बेटी की शादी रुकवाने के लिए पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम से मदद मांगी। महिला ने कहा कि नाबालिग बेटी की शादी ससुरालीजन जबरन करा रहे हैं। इस पर पुलिस और चाइल्ड लाइन टीम पहुंची। मगर, शैक्षिक प्रमाणपत्र में दुल्हन बालिग निकली। इस पर शादी नहीं रुकवाई गई। इससे खफा मां शादी समारोह से चली गई। बाद में परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शादी की रस्म पूरी करके बेटी को विदा किया। 

विज्ञापन


मामला थाना अछनेरा क्षेत्र के एक गांव का है। सोमवार दोपहर को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर महिला ने फोन किया। उसने बताया कि पति की मौत हो चुकी है। इसका फायदा उठाकर परिवार के लोग नाबालिग बेटी की शादी करा रहे हैं। दूल्हा 45 साल का है। उनकी नहीं सुनी जा रही है। गांव वाले भी उनका साथ दे रहे हैं। शादी को रुकवा दो। 


चाइल्ड लाइन की समन्वयक ऋतु वर्मा ने बताया कि अछनेरा पुलिस के साथ उनकी टीम गांव गई थी। यहां पर शादी की तैयारी चल रही थी। अलीगढ़ से बरात आने वाली थी। जिस महिला ने शिकायत की थी, उससे बात की गई। उसने बताया कि बेटी 16 साल की है। उसकी जबरन शादी कराई जा रही है। शादी लड़की के ताऊ और बाबा करा रहे थे। उनसे बात की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेटी 19 साल की है। मां किसी और युवक से शादी कराना चाहती है। बेटी को वह युवक पसंद नहीं है। इस पर उसकी शादी एक परिचित परिवार में ही करा रहे हैं। पुलिस टीम ने युवती के विद्यालय से शैक्षिक प्रमाणपत्र की कॉपी निकलवाई। इसमें वह बालिग निकली। इस पर मां को समझाया गया। मगर, मां तैयार नहीं थी। गांव के लोग भी परिवार के साथ थे। मां बाद में चली गई। इस पर परिवार के लोगों ने गांव वालों के साथ शादी की रस्म की। बेटी को विदा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें