फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों पर संकट: दयालबाग की हवा अच्छी, राजपुर चुंगी की खराब...पीएम 2.5 कणों की मात्रा में भी रही कमी

Fri, 22 Nov 2024 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में हवा की रफ्तार और धूप ने प्रदूषण से राहत दी। आगरा का एक्यूआई 118 दर्ज किया गया। इसके साथ ही पीएम 2.5 कणों की मात्रा में भी कमी रही।  
 
विज्ञापन
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में हवा की रफ्तार बढ़ने और धूप खिलने के कारण बृहस्पतिवार को भी आगरा का एक्यूआई 118 दर्ज किया गया। शहर में सबसे साफ हवा दयालबाग की रही, जबकि स्मार्ट सिटी के सेंसर में राजपुर चुंगी, फतेहाबाद रोड और ताजमहल के पास प्रदूषण ज्यादा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बृहस्पतिवार शाम को जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक आगरा का एक्यूआई 118 पर रहा। पीएम 2.5 कणों की मात्रा में भी कमी रही और यह 250 के आसपास ही बना रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ऑटोमेटिक स्टेशनों में सबसे अच्छी हवा दयालबाग की रही, जहां एक्यूआई 92 दर्ज किया गया। संजय प्लेस इन स्टेशनों में सबसे प्रदूषित रहा, लेकिन यहां भी एक्यूआई 137 दर्ज की गई। हालांकि बोर्ड के आंकड़ों के उलट स्मार्ट सिटी के सेंसरों में प्रदूषण की मात्रा दो से तीन गुना तक रही। कलाकृति, फतेहाबाद रोड, शमशाबाद रोड, सिकंदरा समेत कई जगह हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी की मिली।

 

इस मामले में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डाॅ. विश्वनाथ शर्मा का कहना है कि आगरा स्मार्ट सिटी के सेंसरों के आंकड़ों को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर एप से जोड़ने के लिए पत्र भेजा गया था, लेकिन बोर्ड ने स्पष्ट इंकार कर दिया। दोनों की तकनीक और सेंसरों में अंतर है।

ये भी पढ़ें -  UP: ठंडी रोटी ने शादी में कराया बवाल, भिड़े बराती-घराती... तभी दूल्हे की बहन संग हुआ ऐसा कांड; मच गई अफरा-तफरी



 

ये हैं यूपीपीसीबी के आंकड़े
जगह एक्यूआई
दयालबाग 92
रोहता 114
संजय प्लेस 137
आवास विकास 120
शाहजहां पार्क 120
शास्त्रीपुरम 124
विज्ञापन

ये हैं स्मार्ट सिटी के आंकड़े
जगह एक्यूआई
राजेश्वर मंदिर 451
धूलियागंज 419
पुरानी मंडी 349
चीलघर 305
जीपीओ 348
कलाकृति 395
राजामंडी 340
सिकंदरा 341
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें