फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स फ्लाइट लेफ्टिनेंट ने की आत्महत्या: अगले दिन कैप्टन की पत्नी ने भी दी जान, आगरा में हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 18 Oct 2024 10:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

वायुसेना स्टेशन परिसर में खुदकुशी करने वाले एयरफोर्स फ्लाइट लेफ्टिनेंट को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। ताजगंज श्मशान घाट पर कोलकाता से उनके माता-पिता और भाई पहुंचे। वहीं पत्नी रेनू तंवर के पार्थिव शरीर को परिजन राजस्थान ले गए।
विज्ञापन
एयरफोर्स फ्लाइट लेफ्टिनेंट ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा वायुसेना स्टेशन परिसर स्थित अपने आवास में खुदकुशी करने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल दीप का बृहस्पतिवार को ताजगंज श्मशान घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई में कोलकाता से आए माता-पिता और दो भाइयों के आंसू नहीं थम रहे थे। वहीं उनकी पत्नी रेनू तंवर के पार्थिव शरीर को परिजन राजस्थान ले गए हैं।
विज्ञापन


 

फ्लाइट लेफ्टीनेंट दीनदयाल दीप गांव मोरारा, बिहार शरीफ, नालंदा के रहने वाले थे। पिता उदय प्रसाद आरपीएफ में सिपाही हैं। कोलकाता में तैनात हैं। वह परिवार सहित वहीं रहते हैं। दीनदयाल दीप उनके दूसरे नंबर के बेटे थे। मंगलवार सुबह आगरा वायुसेना स्टेशन परिसर स्थित आवास में उनका शव फंदे से लटका मिला था।

 

उधर, पति की माैत की जानकारी पर एमएनएस कैप्टन पत्नी रेनू तंवर ने दिल्ली में गाैरिदा शरत ऑफिसर्स गेस्ट हाउस में फंदा लगा लिया था। वह मां के इलाज के लिए दो दिन पहले ही दिल्ली गई थीं। पुलिस का मानना है कि उन्होंने पति की माैत के सदमे में आकर यह कदम उठाया।

 
विज्ञापन

जानकारी पर बुधवार रात को पिता, मां और दो भाई आकाश दीप, साॅफ्टवेयर इंजीनियर प्रियेश दीप आगरा पहुंच गए। एक दिन पहले ही फ्लाइट लेफ्टिनेंट ने मां से फोन पर बात की थी। अगले ही दिन ऐसा क्या हो गया, जो उन्होंने जान दे दी। इस बात से माता-पिता परेशान हैं। बृहस्पतिवार को फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पार्थिव शरीर को ताजगंज स्थित श्मशान घाट ले जाया गया, जहां दोपहर 1 बजे उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दाैरान पिता और भाई भी माैजूद रहे। छोटे भाई प्रियेश ने मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें