फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एआई बनाएगा जूते-चप्पल की डिजाइन, पैरों में नहीं होगा दर्द

विज्ञापन
मीट एट आगरा
विज्ञापन
आगरा। जैसे आपके पैर, वैसे ही जूते-चप्पल। इससे न पैरों में दर्द होगा और न ही किसी तरह की सूजन। ये कार्य तकनीक से आसान होगा। अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) से जूते-चप्पल की डिजाइन तैयार होगी। मीट एट आगरा में कई एडवांस तकनीक की मशीनों के स्टॉल भी लगे, जिनसे डिजाइन, कटिंग, शेप देना आसान और सटीक हो गया है।
विज्ञापन

आगरा मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक) के सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में आयोजित मीट एट आगरा में पहुंचे कानपुर के शाहबाज खान ने बताया कि जूते की डिजाइन, कटिंग, पेस्टिंग समेत अन्य कार्य के लिए एडवांस मशीनें आ गई हैं। इससे जूता निर्माण आसान होने के साथ तेज हो रहा है। अब एआई का भी उपयोग हो रहा है, इससे पैरों के आकार के मुताबिक जूते की डिजाइन बनाने से पैरों में दर्द, सूजन की परेशानी नहीं रहती।


नहीं बदलेगा आकार, जब तक पहनो रहेगा फिट
- चेन्नई के पंकज कुमार ने बताया कि जूता-चप्पल पहनने पर कुछ समय उसका आकार बदल जाता है। चिलिंग मशीन में जूते को ठंडा करने के बाद कितना भी पहनने पर आकार में बदलाव नहीं आएगा। जूता बनने के बाद चिलिंग मशीन में एक-दो मिनट के लिए रखा जाता है। जूते के आधार पर माइनस डिग्री तक तापमान तय करते हैं। इसके बाद जूता का आकार फिक्स हो जाता है।
विज्ञापन


कपड़ों की तरह दिखता है फॉइल फिनिस्ड लेदर
- रंग-बिरंगी कपड़ों की तरह ही चमड़े के भी कई स्टॉल लगे। उद्यमी साक्षी बजाज ने बताया कि चमड़े पर मशीनों से रंगीन डिजाइन बनाई जाती है। इसे फॉइल फिनिस्ड लेदर बोलते हैं। दूर से ये कपड़ों की तरह ही दिखते हैं। इससे स्टाइलिश बैग, पर्स, जूते-चप्पल, लेदर गारमेंट समेत कई तरह के उत्पाद बनाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें