फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 12 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा अहरौली अंडरपास

Thu, 30 May 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे जंक्शन से जुड़ी अहरौली रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ने अंडरपास का निर्माण शुरू करा दिया है। फिलहाल ट्रैक के नीचे खुदाई करने के बाद बेस तैयार किया जा रहा है। साथ ही मार्ग बनाने के लिए मिट्टी बिछाई जा रही है। इसके बनने से स्थानीय नागरिकों को काफी सुविधा मिलेगी। इसके निर्माण में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

कासगंज-मथुरा-कानपुर एवं बरेली रेलमार्ग पर शहर में अहरौली, सहावर गेट, अमांपुर रोड इलाकों में रेलवे क्रॉसिंग बनी हुई है। यहां दिन में कई बार क्रॉसिंग बंद रहने के कारण जाम के हालात बने रहते हैं। रेल पथ को पार करने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ता है। काफी समय से स्थानीय नागरिकों की ओर से अहरौली रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम को देखते हुए यहां अंडरपास या ओवरब्रिज के निर्माण की मांग की जा रही थी।
इस अंडरपास की ऊंचाई करीब साढ़े चार मीटर व चौड़ाई साढ़े पांच मीटर रहेगी। इसके अलावा अमांपुर की ओर से आने वाले लोग शहर में आसानी से आ सकेंगे। फिलहाल यहां रेल पथ के नीचे खुदाई करने के बाद बेस तैयार किया जा रहा है। साथ ही यहां मार्ग बनाने के लिए जेसीबी के माध्यम से मिट्टी बिछाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें