फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गर्मी के कारण समर कैंप करने को निरस्त करने की उठी मांग

Thu, 30 May 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा। इसमें गर्मी के कारण जून में आयोजित होने वाले समर कैंप को स्थगित करने सहित अन्य मांगे रखी गईं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए पांच जून से 11 जून तक संचालित होने वाले समर कैंप को स्थगित करने की मांग की गई है, क्योंकि इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर हो सकता है। जून में मौसम विभाग द्वारा अत्यधिक गर्मी की जानकारी दी जा रही है, इसलिए विद्यालय भी 1 जुलाई से खोले जाएं। शिक्षकों को विभिन्न प्रशिक्षणों का मानदेय शीघ्र दिया जाए। माह सितंबर 2023 से अब तक का एनपीएस अशंदान जमा कराया जाए। वेतन के अवशेष, डीए के अंतरदेयक का भुगतान कराया जाए और फार्म-16 को समय से उपलब्ध कराया जाएगा। इन सभी मांगों को पूरा करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान जिला महामंत्री सत्यनारायण सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें