त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए अहमदाबाद-मालदा टाउन विशेष ट्रेन निर्धारित तिथियों पर संचालित होगी। ट्रेन आगरा के ईदगाह स्टेशन पर पांच मिनट रुकेगी, जिससे यात्रियों को चढ़ने और उतरने की सुविधा मिलेगी।
त्योहारों पर यात्रियों को अहमदाबाद-मालदा टाउन विशेष ट्रेन की सुविधा मिलेगी। रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन (09401-09402) निर्धारित तिथियों पर चलेगी। अहमदाबाद से यह प्रत्येक बुधवार को दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:30 बजे ईदगाह पहुंचेगी।
विज्ञापन
पांच मिनट ठहरने के बाद सुबह 5:35 बजे रवाना होगी। वापसी में मालदा टाउन से प्रत्येक शुक्रवार को चलकर ट्रेन रात 8:20 बजे ईदगाह पहुंचेगी। अहमदाबाद से ट्रेन 21, 28 अक्तूबर और 4, 11, 18, 25 नवंबर को चलेगी। मालदा टाउन से यह 16, 23, 30 अक्तूबर और 6, 13, 20, 27 नवंबर को रवाना होगी।