धौलपुर-आगरा कैंट रेलखंड पर खारी नदी पुल की मरम्मत के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। एक और दो दिसंबर को चार ट्रेनें निरस्त की गई हैं। ट्रेन संख्या 11901, 11902, 11807 और 11808 इन दो दिनों में निरस्त रहेंगी। रेलवे 30 नवंबर से दो दिसंबर तक पुल पर स्टील गर्डर बदलेगा। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि जाजऊ और भांडई स्टेशन के बीच ब्लॉक लिया जाएगा।