फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: अहमदाबाद-आगरा की उड़ान 29 मार्च से, इंडिगो एयरलाइंस ने शुरू की बुकिंग

Fri, 19 Mar 2021 03:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस
विज्ञापन
गोवा, मुंबई, बंगलुरू और भोपाल के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने अहमदाबाद और आगरा के बीच उड़ान के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। 29 मार्च को इंडिगो एयरलाइंस आगरा और अहमदाबाद के बीच सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। 
विज्ञापन


यह उड़ान अहमदाबाद से सुबह 8 बजे चलेगी और 10:10 बजे आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेगी। आगरा से यह 10:30 बजे चलेगी और दोपहर 12:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वेबसाइट पर इसकी बुकिंग शुरू होने के बाद पर्यटन उद्यमियों ने इस उड़ान को शुरू करने का स्वागत किया है।

एयर इंडिया गोवा से साप्ताहिक उड़ान आगरा के लिए शुरू कर चुका है और मुंबई-आगरा उड़ान 29 मार्च से शुरू करने वाला है। इंडिगो एयरलाइंस ने भोपाल और बंगलुरू के लिए 28 मार्च से सीधी उड़ान शुरू की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अब अहमदाबाद के लिए भी बुकिंग शुरू कर दी है। अहमदाबाद से आने के लिए 6 ई 7268 और आगरा से जाने के लिए 6 ई 7267 उड़ान संख्या तय की गई है। वेबसाइट पर अहमदाबाद से आगरा उड़ान केलिए 3745 रुपये किराया बताया गया है।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान के मुताबिक कोरोना काल के बाद भारतीय पर्यटकों पर ही पर्यटन निर्भर है, इसलिए घरेलू पर्यटकों के लिहाज से लंबी उड़ानें जरूरी हैं। जितनी फ्लाइटें बढ़ेंगी, ताजनगरी के पर्यटन को उतने ही पंख लगेंगे।

कपड़ा व्यापारी संजय अग्रवाल के मुताबिक आगरा के व्यापारी सूरत और अहमदाबाद की यात्रा करते रहते हैं। अहमदाबाद की उड़ान शुरू होने से आगरा मंडल के व्यापारियों का समय बचेगा और व्यापार भी बढ़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें