फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शोभायात्रा में हुई अहिल्याबाई होल्कर की जय-जयकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पाल-बघेल समाज ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर शनिवार को शहर में शोभायात्रा निकाली। भ्रमण के दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। पुलिस लाइन के समीप स्थित अहिल्याबाई चौक से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

विधायक टूंडला प्रेमपाल धनगर ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने सदैव अपने राज्य और वहां के लोगों के हित कार्य किए। उनका शासन बहुत ही सुगम और सरल था। लोकमाता ने अपने क्षेत्र के लोगों के साथ बड़े ही प्रेमपूर्वक और दया के साथ व्यवहार किया।
अहिल्याबाई चौक से शुरू हुई शोभायात्रा जेल चैराहा, ईशन नदी पुल, कचहरी रोड, रोडवेज बस स्टैंड, कचहरी रोड, क्रिश्चियन तिराहा, संता बसंता चैराहा, बड़ा चैराहा, आगरा रोड, भामाशाह चौक होते हुए देवी बाईपास रोड स्थित एक मैरिज होम पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में पाल-बघेल समाज के युवा अहिल्याबाई होल्कर की जय-जयकार करते हुए चल रहे थे। संयोजक बबलू पाल और दलवीर पाल ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर संरक्षक लख्मी चंद्र बघेल, जयपाल सिंह बघेल, शत्रुघ्न पाल, रवि पाल, शैलेश पाल, सोनू पाल, रिंकू पाल, अतुल पाल, सुग्रीव पाल, अनुज पाल, योगेश पाल, अनीता, मनोज पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें