फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वाणिज्य विभाग और आरपीएफ ने जीते मैच

विज्ञापन
विजेता टीम को ट्रॉफी देते अति​थि।
विज्ञापन
आगरा। छावनी के गोवर्धन स्टेडियम में डीआरएम कप अंतर विभागीय प्रतियोगिता के चौथे दिन सोमवार को दो मैच कराए गए। पहला मैच में वाणिज्य विभाग और दूसरे मैच में आरपीएफ ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

पहले मैच में वाणिज्य विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। उन्होंने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 167 रन बनाए। बल्लेबाज आजम ने 57 और कृष्णकांत ने 59 रनों की पारी खेली। लक्ष्य के जवाब में उतरी टीआरडी विभाग की टीम 20 ओवरों में ऑल आउट हो गई। वह 161 रन ही बना सकी। इस मैच को वाणिज्य विभाग ने 6 रनों से जीता।
मैच में 57 रन बनाने और 4 ओवरों में 33 रन देकर 2 विकेट लेने वाले आजम मैन ऑफ द मैच रहे। उन्हें मंडल सचिव खेलकूद धीरज शर्मा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच लेखा विभाग और आरपीएफ के मध्य खेला गया। इसमें लेखा विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 127 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज करते हुए मोहित चौधरी ने नाबाद 48 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरपीएफ विभाग की टीम ने 14.4 ओवरों में मात्र 4 विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच सुखदेव सिंह रहे, जिन्होंने 39 गेंदों पर 48 रन बनाए। उन्हें आरपीएफ इंस्पेक्टर हरकेश मीना ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
इस दौरान मंडल कार्मिक अधिकारी व मंडल खेलकूद अधिकारी सनत जैन, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजी. (ओएंडएफ) आगरा, राजकुमार वर्मा, देवेंद्र प्रताप झा, देवेंद्र शाक्य, शशांक जैन, अजीत सिंह, प्रणवेंद्र, अंकुर, रवि कसाना व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें