फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यूरोपियन ग्रां प्री में आगरा के आदित्य ने जीता रजत

विज्ञापन
विजेता ​खिलाड़ी 
विज्ञापन
आगरा। चेक गणराज्य में आयोजित 56वें यूरोपियन कप गोल्ड ग्रां प्री मुक्केबाजी प्रतियोगिता में आगरा के आदित्य प्रताप यादव ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में 16 देशों की पुरुष एवं महिला एलीट मुक्केबाजी टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

भारतीय पुरुष टीम के सात सदस्यीय दल में शामिल आदित्य ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रशिक्षक गौरव ठाकुर के अनुसार आदित्य ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जर्मनी के मुक्केबाज को 5-0 से हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के खिलाड़ी को 4-1 और सेमीफाइनल में फिनलैंड के मुक्केबाज पर 4-1 से हराया। स्वर्ण पदक के मुकाबले में इटली के खिलाड़ी से बेहद कांटे के मुकाबले में आदित्य 3-2 के अंतर से हार गए और रजत पदक हासिल किया। आदित्य प्रताप यादव एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के पूर्व प्रशिक्षु हैं। वर्तमान में वे भारतीय सेना की महार रेजीमेंट में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। इन दिनों वह राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में आगामी कॉमनवेल्थ खेलों की तैयारी कर रहे हैं। इस उपलब्धि पर पृथ्वीराज सिंह चाहर, बृजेश कुमार मीणा, माता प्रसाद, संतोष कुमार, महंत बुद्धनाथ, राहुल पाठक, विजेंद्र सिंह, सूर्य प्रताप यादव ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें