आगरा। दयालबाग स्थित कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार को कॉसमॉस क्रिकेट कप में कॉसमॉस स्टार ने कॉसमॉस जायंट्स को छह विकेट से हरा दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉसमॉस जायंट्स की टीम 37.2 ओवर में 193 रन पर सिमट गई। रोशनी कुमारी ने 43 और हिमांशु राजपूत ने नाबाद 32 रन का योगदान दिया। कॉसमॉस स्टार की ओर से देव शाक्य ने छह विकेट झटके। 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कॉसमॉस स्टार ने 36 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अजीम खान ने 71 रन की शानदार पारी खेली। देव शाक्य को प्लेयर ऑफ द मैच और हिमांशु राजपूत को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान संदीप राजपूत, मयंक शाक्य, अनुज चौहान, गौरव शर्मा, निखिल सिंह आदि मौजूद रहे।