आगरा में पहले पति से तलाक लिए बिना युवती ने दूसरी शादी कर ली। दूसरे पति से जमीन न मिलने पर तीसरी शादी करने की तैयारी करने लगी। आरोप है कि उसने पांच माह का गर्भ भी गिर दिया।
पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र पर रविवार को टेबल बी पर बाह निवासी युवती का मामला आया। युवती ने काउंसलर मृणाल शर्मा को बताया कि पति प्राइवेट नौकरी करता है।
घर का खर्चा पूरा करने में अक्षम होने पर मानसिक उत्पीड़न करने लगा। पति के उत्पीड़न से परेशान होकर पिछले एक साल से फिरोजाबाद निवासी बहन के घर रहने लगी।