फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा के PM इस दिन करेंगे ताजमहल का दीदार, एडवांस टीम पहुंची आगरा

Mon, 12 Feb 2018 12:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
जस्टिन ट्रूडो
विज्ञापन
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो 18 फरवरी को ताजमहल का दीदार करने के लिए आ सकते हैं। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उनकी एडवांस टीम ने भी शहर में डेरा डाल दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ले रहे हैं। टीम के सदस्य स्वयं भी गुपचुप तरीके से अपनी तरफ से सुरक्षा खाका तैयार करने में जुटे हैं।

जस्टिन ट्रूडो के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए कनाडा की एडवांस टीम ने शनिवार को जिलाधिकारी के साथ बैठक भी की। उन्होंने ताजमहल भ्रमण से संबंधित जानकारी हासिल की। 
विज्ञापन

ताजमहल
साथ ही खेरिया हवाई अड्डे से ताजमहल तक के रूट के बारे में चर्चा की। इस रूट पर कितना रिहायशी एरिया है, कितने बाजार पड़ेंगे, यहां सुरक्षा व्यवस्था के क्या बंदोबस्त होंगे। इसी तरह की तमाम जानकारियां उन्होंने एकत्रित कीं। 

बताया जा रहा है कि खेरिया हवाई अड्डे से ताजमहल भ्रमण तक कनाडा के प्रधानमंत्री का तीन घंटे का कार्यक्रम होगा। वह लगभग दो घंटे ताज में रुकेंगे। 

बताया जा रहा है कि वीवीआईपी भ्रमण के दौरान ताजमहल सुबह नौ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक बंद रखा जा सकता है। हालांकि अधिकारिक तौर पर उनके कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की गई है। 
विज्ञापन

मिल चुकी है जानकारी

जिला प्रशासन को जस्टिन ट्रूडो के संभावित कार्यक्रम के बारे में जानकारी कई दिन पहले ही मिल चुकी है। इसके मुताबिक, वह 18 फरवरी को सुबह नौ बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आएंगे, यहां से सीधे ताजमहल  देखने जाएंगे। 

इस दौरान उनके  साथ प्रतिनिधिमंडल भी रहेगा। वह लगभग पूर्वाह्न 11 बजे तक ताज में रहेंगे। इसके बाद वह किसी होटल में कुछ देर के लिए रुक सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें