फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के साथ देखा तो दोस्त के इस अंग पर किया वार, जिंदगी भर का दिया दर्द

Sun, 04 Mar 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के एत्माद्दौला के शाहदरा में दोस्त ने मित्र युवक का गुप्तांग काट दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। घायल युवक के प्रेम संबंध दोस्त की पत्नी से चल रहा था। 
विज्ञापन


पत्नी के साथ युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर हमला बोला। मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है। घायल युवक और उसका दोस्त एक साल पहले कालिंदी विहार में रहते थे। 

घायल युवक के प्रेम संबंध दोस्त की पत्नी से हो गए। इसकी भनक दोस्त को लग गई। वह शाहदरा में रहने चला गया। कुछ दिन पहले युवक अपने साथियों के साथ दोस्त के घर आया। दोस्त को बीयर लेने भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जब बीयर लेने के बाद दोस्त लौटकर आया तो युवक उसकी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था। यह देखकर उसने चाकू निकाल लिया। इसके बाद युवक पर हमला बोल दिया। इस दौरान युवक का गुप्तांग काट दिया। 

चीखपुकार मचने पर आसपास के लोग आ गए और आरोपी भाग निकला। युवक के परिवारीजन आ गए। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज ले आए। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें