फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के उत्सव में पसरा मातम, 3 भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Sun, 04 Mar 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कोसीकलां (मथुरा)
विज्ञापन
गांव अजीजपुर में दुर्घटना के बाद एकत्रित भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपने ननिहाल होली खेलने निकले तीन युवक की मथुरा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पैगांव के निकट डिवाइडर तोड़ती हुई रजबहा में जा गिरी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों के शव रजबहा से बाहर निकलवाए। 
विज्ञापन


मृतकों में अजीजपुर के दो चचेरे भाई थे, जबकि एक उनकी बुआ का लड़का था। इस घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों ने होली का उत्सव बंद कर दिया और घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।

घटनाक्रम के तहत गांव अजीजपुर निवासी नेमचंद अपने चचेरे भाई शेरू और बुआ के लड़के शशिकांत के साथ बाइक से जरैलिया हसनपुर ननिहाल में होली खेलने निकला था। 
विज्ञापन
Trending Videos

युवकों की मौत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
जब वे लोग कोसी- शेरगढ़ रोड होते हुए पैगांव के समीप पहुंचे तभी पैगांव के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और रजबहा की रेलिंग तोड़ते हुए उसमें जा गिरी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रेलिंग भी उनके ऊपर जा गिरी। रजवाहा में तेज पानी चल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकलवाया। 

पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त नेमचंद पुत्र चंदू उम्र 21 वर्ष व शेरू पुत्र देवीराम उम्र 21 वर्ष निवासीगण गांव अजीजपुर व शशिकांत पुत्र बच्चू निवासी मीरपुर नौहझील के रूप में की। परिजनों को सूचना दी तो गांव में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

घर में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही गांव में होली उत्सव को भी बंद कर दिया गया। परिजनों के साथ तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शव के पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

शनिवार को तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को मिल सके। दोपहर बाद नेमचंद व शेरू का अजीजपुर में अंतिम संस्कार हुआ, जबकि शशिकांत का शव पैतृक गांव मीरपुर भेजा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें