फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राहुल और माणिक की आक्रामक बल्लेबाजी से पस्त हुई आगरा इलेवन

Fri, 19 Jun 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मा​णिक बेरी
विज्ञापन
आगरा। स्पोर्ट्स विजार्ड में खेले गए टी-20 मुकाबले में एसीए टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आगरा इलेवन को 8 विकेट से पराजित किया। एसीए ने केवल 14.5 ओवर में ही दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए आगरा इलेवन ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 174 रन बनाए। विकास सिकरवार ने 47 गेंदों में 62 रन बनाए। ऋतिक शर्मा ने 31 गेंदों पर 41 रन, मयंक तिवारी ने 11 गेंदों में 35 रन का योगदान दिया। राजेश ने हैट्रिक विकेट लेकर मुकाबले में रोमांच भर दिया। इसके अलावा पंकज और रोहन को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसीए की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। माणिक बेरी ने 49 गेंदों में नाबाद 94 रन बनाए। इसमें 11 चौके और 4 छक्के रहे। वह टीम को जीत दिलाकर लौटे। उन्हें राहुल तोमर का शानदार साथ मिला। राहुल ने मात्र 33 गेंदों में 62 रन की तेजतर्रार पारी खेली। एसीए ने 14.5 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें