आगरा। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 11वीं अंडर-21 एवं सीनियर राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। आगरा के 6 सदस्यीय दल ने कुल चार पदक जीते हैं।
एसोसिएशन के महासचिव शिहान पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि सीनियर बालिका वर्ग 55 किग्रा भार वर्ग में मनीषा राजपूत और सीनियर बालक वर्ग 50 किग्रा में जयवीर सिंह ने रजत पदक जीते। वहीं अंडर-21 के 55 किग्रा भार वर्ग में इशू और जयवीर सिंह ने कांस्य पदक जीते। राहुल पालीवाल, डॉ. सत्यदेव पचौरी, डॉ. दिनेश यादव, पंकज सक्सेना, शीतल अग्रवाल आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।