फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: महिला डॉक्टर की तीन बार हुई थी फतेहगढ़ जेल में बंद कुख्यात सुधीर से फोन पर बात, पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा   

Fri, 25 Mar 2022 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

महिला डॉक्टर से चौथ मांगने के मामले की विवेचना में बड़ा खुलासा हुआ है। फतेहगढ़ जेल में बंद कुख्यात सुधीर पर मोबाइल मिला है। अब उसे तन्हाई बैरक में शिफ्ट करने के लिए पत्र लिखा गया है। इसके साथ ही बी वारंट भी बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन
धमकी भरा फोन कॉल (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहगढ़ जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कुख्यात सुधीर सिंह भदौरिया ने महिला डॉक्टर को पांच लाख रुपये की चौथ देने के लिए फोन पर धमकाया था। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि उसके पास मोबाइल था। जेल की लोकेशन से ही कॉल किया गया था। इसका पता चलने के बाद पुलिस अब आरोपी का बी वारंट बनवा रही है, जिससे उसे आगरा लाया जा सके। वहीं सुधीर को तन्हाई बैरक में शिफ्ट करने के लिए जेल प्रशासन को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन


शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला डॉक्टर ने 16 मार्च को मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें ऋषि मार्ग निवासी महेश सिंह, उसकी बहन ममता सिंह, पत्नी गौरी सिंह, मां, साली सुमन, रेनू सिंह और भाई सुधीर सिंह भदौरिया को नामजद किया। महिला डॉक्टर ने कहा था कि गौरी सिंह ने उनसे दोस्ती की। एक दिन पार्टी में अपने घर बुलाया। इस दौरान कुछ पिलाकर बेहोश कर  दिया। उनके अश्लील फोटो खींच लिए। इसके बाद पांच लाख रुपये की चौथ मांगी। चौथ नहीं देने पर फोटो कुछ परिचितों को भेज दिए। जेल में बंद सुधीर सिंह भदौरिया ने भी धमकाया। पुलिस ने महेश कुमार को जेल भेज दिया था। सुधीर सिंह भदौरिया की बैरक की तलाशी लेने के लिए फतेहगढ़ जेल प्रशासन को पत्र लिखा गया था।

एसएसपी सुधीर सिंह भदौरिया ने बताया कि महिला डॉक्टर की तीन बार सुधीर सिंह भदौरिया से फोन पर बात हुई थी। एक बार सुधीर की बहन ने कॉल कॉन्फ्रेंस पर लेकर बात कराई थी। इसके बाद सुधीर के दो और कॉल आए थे। वह उसने जेल की लोकेशन से ही किए थे। पुलिस ने महिला डॉक्टर के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली, जिस नंबर से कॉल पर बात हुई थी, उसकी लोकेशन चेक की गई। यह फतेहगढ़ की आई थी। मगर, अब नंबर बंद जा रहा था। इससे यह पता चला कि सुधीर सिंह के पास मोबाइल था। इसका पता चलने पर अब मुकदमे में सुधीर सिंह भदौरिया का बी वारंट बनवाया जा रहा है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। सभी भूमिगत हो गए हैं।

एडीजी से लगाई कार्रवाई की गुहार 

पीड़ित महिला डॉक्टर ने बृहस्पतिवार को एडीजी जोन राजीव कृष्ण से मुलाकात की। उनसे कहा कि मुकदमे के बाद से ही थाना पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में रही है। मुख्यमंत्री को संबोधित वीडियो बनाने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। षड्यंत्र में शामिल महिलाओं की गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस की विवेचना ठीक से नहीं हो रही है। उन्हें गनर जरूर मिल गया है, लेकिन वो दहशत में हैं। उन्हें इंसाफ चाहिए। आरोपी महेश के मोबाइल की जांच नहीं हुई है। 

बयान दर्ज कराने एसएसपी ऑफिस पहुंची डॉक्टर

महिला डॉक्टर के पुलिस ने अब तक बयान दर्ज नहीं किए थे। बृहस्पतिवार की शाम को वो एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के कार्यालय पहुंच गईं। इस पर विवेचक को बुलाकर महिला डॉक्टर के बयान दर्ज कराए गए। पुलिस अब बयानों के आधार पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें