फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने 11वीं मंजिल से लगाई छलांग, USA में रह रहे पति से चल रही थी अनबन

Fri, 06 Jul 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मृतका निधि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में थाना न्यू आगरा क्षेत्र में स्थित एक अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से महिला ने छलांग लगा दी। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


आवाज सुनकर लोग दौड़े तो वह लहुलुहान स्थिति में मृत मिली। महिला का पति अमेरिका में रहता है। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। 

उसके आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
न्यू आगरा के मंगलम शीला अपार्टमेंट निवासी केशव अग्रवाल की बेटी निधि की शादी डेढ़ वर्ष पहले बेलनगंज निवासी चिराग मित्तल के साथ हुई थी। 

चिराग एक इंफोसिस कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है और इस वक्त यूएसए में तैनात है। विवाह के बाद ही दोनों यूएसए चले गए थे और उनमें अनबन शुरू हो गई थी। 

तीन महीना गुजरने के बाद ही निधि आगरा लौटकर अपने मायके में रहने लगी थी। गुरुवार को घर वालों के साथ उसने चाय पी और वहां से चली गई। 
विज्ञापन

पुलिस ने की पूछताछ

इसके बाद निधि ने 11वीं मंजिल से छलांग लगा दिया। आवाज सुनकर लोग दौड़े तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। 

वहीं जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें