फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, प्रबुद्धजनों से की ये अपील

Fri, 06 Jul 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं को विजय का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कारनामों पर प्रबुद्धजनों को चुप्पी तोड़नी होगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने 55 साल तक देश को लूटा है, उन्हें जवाब देना जरूरी है।
विज्ञापन


सूरसदन प्रेक्षागृह में योगी ने कहा कि आप लोग सुबह की सैर पर जाते हैं, चौराहों पर बात करते हैं, कहीं बैठक होती है, तो इस बात पर चर्चा होनी चाहिए कि 55 साल तक कांग्रेस ने जो काम नहीं किए, उन्हें अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद किसी दल की राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन वाली सरकार इतने राज्यों में पहले कभी नहीं बनी जितनी अब भाजपा की है। भाजपा की सरकारें जाति, मजहब और लिंग देखे बिना लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में देश अंदर और बाहर से सुरक्षित हुआ है। विदेश में देश का सम्मान बढ़ा है। हुनर को कौशल विकास के माध्यम से आगे बढ़ने का मंच मिला है।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि एक तरफ भाजपा है जिसकी साफ सुथरी छवि है, जिसकी सरकारों में महिला सम्मान सर्वोपरि है, जिसकी चिंता अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी उसकी जरूरत की चीजें पहुंचाने की है।

दूसरी तरफ वो लोग हैं, जो जनता में विश्वास खो चुके हैं, दंडित हैं, तिरस्कृत हैं, स्वार्थी गठबंधन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 68 साल के हैं लेकिन तपस्या के बल पर उनमें ऊर्जा इतनी है कि विराट कोहली को फिटनेस चैलेंज दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें