फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चाय की दुकान चलाने वाली महिला से ऐसी हरकत, युवक को नहीं आई शर्म; नजदीकी ने उजाड़ दी जिंदगी

Sat, 22 Nov 2025 09:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक युवक ने चाय की दुकान चलाने वाली महिला से नजदीकियां बढ़ाईं। इसके बाद आपत्तिजनक वीडियो बनाया और फोटो खींच लिए। अब आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा है।  
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : freepik, AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र में एक युवक ने चाय की दुकान चलाने वाली महिला से नजदीकी संबंध बना लिए। धोखे से आपत्तिजनक वीडियो बनाने और फोटो खींचने के बाद अब ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठ रहा है। महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनकी चाय की दुकान पर बेलनगंज के पथवारी का निवासी अर्जुन अक्सर चाय पीने आता था। आरोपी ने बातों में फंसाकर धोखे से आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना ली। वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये ले लिए। अब फिर से 50 हजार रुपयों की मांग कर रहा है। छत्ता थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें