फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंडलीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में आगरा ने जीते तीनों खिताब

Sun, 06 Sep 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आगरा मंडलीय बास्केटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम इंटर कॉलेज, ताजगंज में आयोजित 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय आगरा मंडलीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में आगरा ने तीनों आयु वर्गों में ओवरऑल विजेता बनने का गौरव हासिल किया। मथुरा जनपद उपविजेता रहा।
विज्ञापन

अंडर-19 के फाइनल में आगरा ने मथुरा को 31-6 से हराया। नगर निगम इंटर कॉलेज के निकेतन और महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज के कृष्णा शर्मा ने प्रभावी प्रदर्शन किया। अंडर-14 के खिताबी मुकाबले में आगरा ने 37-4 से मथुरा को शिकस्त दी। तनवीर ने उम्दा खेल दिखाते हुए टीम की जीत में अहम योगदान दिया। अंडर-17 में आगरा ने मथुरा को 16-6 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। ध्रुव ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन और पुरस्कार वितरण नगर निगम ताजगंज के जोनल अधिकारी गजेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य श्याम किशोर सरोज, पूर्व प्रधानाचार्य अशोक वर्मा, व्यायाम शिक्षक राहुल चौधरी, शैलेंद्र पांडे, उमेश चंद्र, मिथिलेश पांडे और योगेंद्र यादव ने किया। इस दौरान जूही जैन, आरुषि परिहार, बालकिशन और पंकेश भदौरिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें