फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड परीक्षाओं के लिए जोन बनेगा आगरा, ये जिलें होंगे शामिल

Wed, 27 Dec 2017 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
exam
विज्ञापन
परीक्षा नियामक प्राधिकारी, इलाहाबाद के कार्यों के विभाजन की तैयारी है। इसके तहत प्रदेश में छह जोन बनाए जाने हैं। आगरा का नाम भी शामिल है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी स्तर से प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।  
विज्ञापन


डिप्लोमा इन इलेमेंटरी एजूकेशन (डीएलएड) की परीक्षाओं के आयोजन में परेशानी हो रही है। सत्र 2017-19 में डीएलएड के करीब ढाई लाख प्रशिक्षु पंजीकृत हैं। इनकी परीक्षाएं वर्तमान व्यवस्था में कराना चुनौतीपूर्ण हैं। जोन स्तर पर काम विभाजन की तैयारी है। 

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) आगरा के प्राचार्य अहिबरन सिंह का कहना है कि शासन को जोन बनाने का प्रस्ताव भेज दिया गया है। जोन स्तर पर डीएलएड की परीक्षाएं कराई जाएंगी और कापियों का मूल्यांकन कराकर, अंक परीक्षा नियामक प्राधिकारी, इलाहाबाद को उपलब्ध कराया जाएगा। वहां से प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा जोन में आगरा और अलीगढ़ मंडल के अलावा बदायूं जिले को शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है। डीएलएड का नाम पहले बीटीसी था। समय पर परीक्षाओं का आयोजन न करने से सत्र शून्य भी करना पड़ा। अभी भी परीक्षाओं के आयोजन में परेशानी हो रही है। 

इसको देखते हुए काम विभाजन की तैयारी की गई है। शासन स्तर से मंजूरी मिलने के बाद आगरा का डायट जोन स्तरीय कार्यालय में परिवर्तित हो जाएगा। यहीं से परीक्षाएं संपादित कराई जाएंगी और कापियों का मूल्यांकन कराया जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें