फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: रेलवे स्टेशन पर छूट गए साथी, तो पर्यटक ने की ये हरकत; रोक दी शताब्दी

Tue, 21 Nov 2023 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि विदेशी पर्यटक ट्रेन में सवार नहीं होने पर चेन खींची होगी। किसी यात्री की ट्रेन नहीं छूटी है।
 
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कैंट स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए विदेशी यात्रियों को धक्का-मुक्की झेलनी पड़ी। ट्रेन चलने लगी और उनके कई साथी सवार होने से रह गए। ऐसे में एक पर्यटक ने चेन खींच दी। सभी के सवार होने के बाद ही ट्रेन चली।
विज्ञापन


आगरा कैंट स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 7:50 पर पहुंची। यहां से विदेशी पर्यटकों का जत्था ट्रेन में चढ़ने लगा। पांच मिनट का ठहराव पूरा होने के बाद ट्रेन चलने लगी। कई विदेशी पर्यटक ट्रेन में चढ़ने से रह गए, ऐसे में अन्य साथियों ने चेन खींच दी। ट्रेन रुक गई और फिर सभी पर्यटक उसमें सवार होने के बाद ट्रेन रवाना हुई।

ये भी पढ़ें -  यूपी: राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष की पुत्रवधू का बैग चोरी, दावत-ए-वलीमा में हुई वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा कैंट प्रीपेड ऑटो टैक्सी ड्राइवर यूनियन के महामंत्री अनिल शर्मा का कहना है कि शताब्दी एक्सप्रेस मुख्य ट्रेनों में से एक है, इसका ठहराव आगरा कैंट स्टेशन पर पांच मिनट से बढ़ाकर आठ-10 मिनट किया जाए। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि विदेशी पर्यटक ट्रेन में सवार नहीं होने पर चेन खींची होगी। किसी यात्री की ट्रेन नहीं छूटी है।

ये भी पढ़ें -   ऐसी दबंगई: घर के सामने से बरात निकलने के एवज में मांगे 20 हजार रुपये, विरोध करने पर दूल्हे को पीटा



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें