फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गेहूं खरीद की चाल धीमी, 25 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य; इन सात केंद्रों पर नहीं पहुंचा एक भी किसान

Mon, 27 Apr 2026 10:50 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में गेहूं खरीद अभियान धीमी गति से चल रहा है, एक महीने में सिर्फ 10 प्रतिशत लक्ष्य ही पूरा हो सका है। कई खरीद केंद्रों पर तकनीकी दिक्कतों और व्यवस्था की कमी के कारण किसानों से खरीद प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
गेहूं खरीद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गेहूं खरीद शुरू हुए एक महीना होने जा रहा है, खरीद की चाल गति नहीं पकड़ रही है। तय लक्ष्य का 10 फीसदी भी गेहूं नहीं खरीदा जा सका है। जिले के लिए 25,500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। अभी तक 2,278 मीट्रिक टन की खरीद हो सकी है।
विज्ञापन


 

जिले में 48 खरीद केंद्र बनाए हैं। इनमें भारतीय खाद्य निगम का एक, उत्तर प्रदेश सहकारिता संघ के 35 और खाद्य विभाग की विपणन शाखा के 12 केंद्र हैं। इस बार केंद्रों के शुरू करने में काफी देरी हुई है। समय पर बारदाना और पॉश मशीन नहीं मिल सकी। इसके अलावा मशीन से केंद्र प्रभारी की आई अपडेट होने में देरी की गई। 30 मार्च को शुरू हुई खरीद के बाद भी 18 मार्च तक केवल 18 केंद्र पर ही खरीद शुरू हुई थी। अभी भी हाल यह है कि सहकारिता संघ के सात केंद्रों पर एक भी किसान से गेहूं खरीद नहीं हो सकी है।

वहीं विपणन शाखा के 6 खरीद केंद्र ऐसे हैं जहां खरीद के नाम पर बस दो चार किसानों के गेहूं ले लिए गए हैं। पिछले कई दिनों से एक भी दाने की खरीद नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिला विपणन अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि जिले को 25,500 मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला है। लगभग सभी केंद्रों पर खरीद शुरू हो गई है। कुछ केंद्र प्रभारियों की आंखों का ऑपरेशन हुआ है तो उनकी पॉश मशीन में आंख मैच करने में दिक्कत आ रही है। जल्द उनके अंगूठे से मशीन के ओपन होने के लिए अपडेट कराया जा रहा है। जिससे वहां खरीद शुरू हो सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें