मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक शनिवार को बादलों की लुकाछिपी हो सकती है लेकिन रविवार से तापमान में बढ़ोतरी के साथ लू के थपेड़े फिर परेशान करेंगे। रविवार से बुधवार के बीच पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
ये रहे तीन गर्म शहर
शहर अधिकतम न्यूनतम
झांसी 39.8 25.5
आगरा 39.2 25.7
अलीगढ़ 39.2 24
'यास' का असर नहीं
बीते दिनों चक्रवाती ताउते तूफान का असर आगरा मंडल में दिखा था। 24 घंटे जमकर बारिश हुई थी, लेकिन यास तूफान का असर यहां होने की बहुत कम संभावना जताई गई है। बता दें कि चक्रवात तूफान यास ने कई राज्यों में तबाही मचा रखी है। झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश जारी है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।