फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, तापमान में गिरावट, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

Sat, 30 Nov 2019 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में शुक्रवार की सुबह छाई रही धुंध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रज में बारिश के बाद शुरू हुई उत्तर पश्चिम सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। गुरुवार रात से ही तापमान में कमी आई। शुक्रवार सुबह सर्द हवाएं तीर सी चुभीं। धुंध गहराने के साथ सुबह ऐसा लगा मानो ओस की बूंदें फुहार की तरह बरस रही हों। 
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन में धूप नहीं निकली, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री पर रहा। पिछले 24 घंटों में 11.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

शुक्रवार को सर्द हवाओं के कारण बढ़ी ठिठुरन के चलते गर्म कपड़े निकल आए। स्वेटर, जैकेट और मफलर पहने लोग दिखाई देने लगे, जबकि इससे पहले सुबह और रात में ही सर्दी का एहसास था। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है, वहीं सुबह गहरी धुंध छाई रह सकती है। 
विज्ञापन

बारिश ने सुधार दी एयर क्वालिटी

गुरुवार शाम को हुई बारिश के बाद से लेकर शुक्रवार तक शहर की हवा की गुणवत्ता में अप्रत्याशित सुधार आया। गुरुवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 206 था तो शुक्रवार को यह 75 पर आ गया। 

यही नहीं, मानक से छह गुना ज्यादा चल रहे धूल कण पर्टिकुलेट मैटर 2.5 माइक्रोग्राम की संख्या भी गिरकर एक चौथाई रह गई जो संतोषजनक स्तर पर है। सबसे ज्यादा कमी कार्बन मोनो आक्साइड में आई जो मानक से 40 गुना ज्यादा था, लेकिन शुक्रवार को 17 गुना के स्तर तक आ गया। 

गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक धूल कण कम

शाम 6 बजे से बारिश शुरू होने के बाद शुक्रवार सुबह दस बजे तक धूल कणों की संख्या बेहद कम रही। इस दौरान यह 18 माइक्रोग्राम तक रही। शाम छह बजे से पहले यह 250 से ज्यादा था, लेकिन बारिश होते ही इनमें कमी आ गई।

सल्फर डाई आक्साइड की मात्रा सुबह 11 बजे से दोपहर चार बजे तक ज्यादा रही। हवा की गुणवत्ता में अच्छा पहलू ये रहा कि न्यूनतम स्तर मानक से कहीं कम दर्ज किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें