फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी के सितम के लिए हो जाएं तैयार: कोहरे की चादर में लिपटेगा आगरा, बढ़ने लगेगी ठंड

Sun, 15 Nov 2026 10:49 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से घना कोहरा और छिटपुट बूंदाबांदी होने के आसार हैं। सोमवार से 18 नवंबर तक तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी।
 
विज्ञापन
सर्दी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम फिर बदल रहा है। विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण घना कोहरा छाने और बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। सोमवार से तापमान में गिरावट और कोहरा बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 15 नवंबर को सुबह से घना कोहरा छाए रहने के आसार जताए हैं। छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 16 से 18 नवंबर तक तापमान में गिरावट होगी। इस दौरान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। इससे ठंड और कोहरा भी बढ़ सकता है।
पूरे दिन रही हल्की धुंध

प्रदूषण की वजह से शनिवार को पूरे दिन हल्की धुंध छाई रही। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की लैब के अनुसार संजय प्लेस क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। यहां का एक्यूआई 209 दर्ज किया गया। धूल के अतिसूक्ष्म कण 364 यानी छह गुना अधिक रहा। मदिया कटरा रेलवे पुल के पास पड़े कचरे में आग लगाने के कारण यह पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें