ताज की एक झलक पाने के लिए सैलानी दिखे परेशान
ताजमहल पर घने कोहरे के बीच 28 हजार से अधिक सैलानियों ने ताज का दीदार किया। दोपहर बाद पश्चिमी गेट और पूर्वी गेट पर पर्यटकों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे कतारों में लगे नजर आए। शनिवार को 25,255 भारतीय, 2450 विदेशी और सार्क देशों के 349 पर्यटक पहुंचे। कोहरे के कारण डायना सीट से भी ताजमहल नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में ताज के साए तले फोटो खींचने की तमन्ना लिए पर्यटकों की उम्मीदों पर कोहरे ने पानी फेर दिया। दोपहर बाद धूप निकलने पर ताज पर पर्यटक मस्ती करते नजर आए। एक दूसरे के साथ सेल्फी लेने का सैलानियों में जबरदस्त क्रेज दिखाई दिया।