फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मतदाताओं के घर पहुंचे 32.58 लाख गणना प्रपत्र, आगरा जिलाधिकारी ने दिए ये निर्देश

Sat, 15 Nov 2025 08:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के लिए 4 नवंबर से शुरू हुई कवायद की जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने शुक्रवार को समीक्षा की। उन्होंने जल्द से जल्द सभी मतदाताओं तक प्रपत्र पहुंचाने और उनसे भरे हुए प्रपत्र लेकर जमा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम आगरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएस सिटी यमुनाधर चाैहान ने बताया कि बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर 32.58 लाख मतदाताओं को गणना प्रपत्र दिए जा चुके हैं। कुल 3696 बीएलओ के माध्यम से कुल 36 लाख मतदाताओं में से 90.51 प्रतिशत तक प्रपत्र पहुंचाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


मतदाताओं से दिए गए प्रपत्र को भरवाकर बीएलओ वापस ले रहे हैं। एडीएम ने बताया कि एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 4.68 लाख मतदाताओं की तुलना में 4.53 लाख प्रपत्र वितरित किए गए हैं। वहीं, आगरा कैंट विधानसभा क्षेत्र में 4.82 लाख मतदाताओं में से 4.17 लाख को, आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 3.70 लाख मतदाताओं के सापेक्ष 3.33 लाख को गणना प्रपत्र दिए गए हैं।

इसी तरह आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 3,79,366 प्रपत्र, आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 3,85,517 प्रपत्र, फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में 3.38 लाख प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 3.29 लाख, फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 3.20 लाख, बाह विधानसभा क्षेत्र में 3.05 लाख प्रपत्र वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन


बताया कि जिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वह अपने फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरकर जमा करें। साथ ही कोई शिकायत या सुझाव दर्ज कराने के लिए वह टोल फ्री नंबर 1950 अथवा लैंडलाइन नंबर 0562-2250170 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें