गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के बाद रात में दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी पर हमला कर दिया गया। जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। कार में तोड़फोड़ भी की। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के संजय प्लेस में दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार को रास्ते में घेरकर दबंगों ने बेरहमी से पीटा। गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने दुकानदार राजीव पर हमला किया। उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। घटना बीती रात की बताई जा रही है।
घटना हरीपर्वत थाना क्षेत्र के संजय प्लेस चौकी के अंतर्गत हुई। पीड़ित की नोवा होटल के पास जूते की दुकान है। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाकर कार्रवाई शुरू कर दी है।